फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग पर भाकियू का बिजलीघर पर धरना

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। भाकियू ने गांव अलावा रहीमपुर में बिजली के जर्जर लाइन के टूटने से जली पांच बीघा गन्ने की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को लखावटी बिजलीघर पर धरना दिया। एक्सईएन के फोन पर मुआवजे का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को गांव अलावा रहीमपुर निवासी राहुल की पांच बीघा गन्ने की फसल बिजली का तार टूटने से जल गई थी। जिसमें विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर हुई थी। भाकियू युवा शाखा के जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान पसौली की अगुवाई में किसान शनिवार दोपहर बिजलीघर पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। गुड्डू प्रधान ने कहा कि क्षेत्र में कई लाइनें जर्जर हालत में हैं। जिन्हें बदलना आवश्यक है अन्यथा ऐसे हादसे दोबारा भी हो सकते है। वहीं ब्लाक अध्यक्ष यशपाल सिंह ने अधिकारी और कर्मचारियों पर सही व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की। दोपहर तीन बजे एक्सईएन ने किसानों से फोन पर वार्ता कर, पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। तब जाकर किसान शांत हुए। धरने में जिला उपाध्यक्ष सूबेदार बिजेंद्र सिंह, रविकरन, हरवीर गिरि, अमरपाल लोधी, रमाकांत शर्मा, सोमवीर सिरोही, जयबिल्लू सिंह, राजकुमार फौजी, रघुनाथ मास्टर, बिट्टू ठाकुर, चमन सिंह, ऋषिपाल सिंह, कुशलपाल, सुमित बरार, कपिल राणा, विकास ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें