फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख ठगे

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई/दानपुर। तहसील क्षेत्र के एक गांव के चार लोगों ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों से करीब नौ लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तार कर लिया। गांव दौलतपुर निवासी ब्रिजेश पुत्र सुखपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उससे डिबाई के गांव नाई नगला निवासी मवासी सिंह के पुत्र राजाराम तथा राजाराम के पुत्र कुलदीप, धर्मेंद्र, जसवंत पर आठ लाख नब्बे हजार रुपये रेलवे में नौकरी लगाने के लिये दिये थे। इन लोगों ने उसे पटना के दानापुर में ग्रुप डी की भर्ती के लिये रेलवे के फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर भी दे दिये। जब वह दानापुर पहुंचे तो उन्हें विभाग द्वारा बताया गया उनके द्वारा न तो कोई नौकरी निकाली गई है और न ही लेटर जारी किए गए हैं। गांव आकर जब आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो इन्होंने कहा कि अब ग्रुप सी में नौकरी लगवा दी जायेगी। रुपये वापस नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। जब पुलिस ने शिकायत नहीं ली तो पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। चौकी दौलतपुर इंचार्ज भंवर पाल सिंह ने बताया कि राजाराम, तथा उनके पुत्र धमेंद्र तथा जसवंत तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें