फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से अपहरण कर युवती से गैंगरेप

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। नगर की एक कालोनी में 15 अक्तूबर की रात दबंगों ने युवती का घर से अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी है। देर रात युवती ने घर पहुंच कर आपबीती बताई तो परिजन बृहस्पतिवार को पहासू थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की तो शुक्रवार को पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। कालोनी निवासी युवती के पिता का कहना है कि विगत 15 अक्टूबर की रात ग्यारह बजे पड़ोस में रहने वाले दो दबंग युवकों ने अचानक दरवाजा खटखटाया तो बेटी गेट खोलने पहुंची। आरोप है कि गेट खोलते ही दबंगों ने युवती का मुंह भींच लिया और पास पडे़ खाली मकान में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि देर रात दो बजे युवती ने घर पहुंच कर आप बीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें