फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जाति प्रमाणपत्र से इंस्पेक्टर बनने का आरोप

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। 22 साल पहले दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए एक इंस्पेक्टर के खिलाफ नौकरी के लिए फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र देकर वह दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ। प्रथमदृष्टया फर्जीवाड़े का आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस विभाग की पुलिस उपायुक्त सिंधु पिल्लई ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को शिकायत दी। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, 20 मई को नंदनगरी निवासी ललित कुमार ने दिल्ली पुलिस के विजिलेंस विभाग में शिकायत देकर आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने वर्ष 1992 में भर्ती के लिए फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र दिया था। आरोपी गांव शेरपुर, जिला बुलंदशहर निवासी है और 30 दिसंबर 1992 को सब इंस्पेक्टर भर्ती हुआ था। एसीपी स्तर के अधिकारी की जांच में पता चला कि देवेंद्र ने फर्जी प्रमाण पत्र लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें