रबूपुरा(सिकंदराबाद)। जीजा से 50 पचास हजार रुपये न मिलने पर एक व्यक्ति ने अपनी भांजी का अपहरण कर लिया। घर से स्कूल जाने के दौरान आरोपी मामा ने बच्ची को उठा लिया। गायब बेटी की तलाश में भटक रहे परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। नगला श्री गोपाल निवासी राजकुमार की बेटी सुनीता छठी कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे वह अपने घर से स्कूल पढ़ने जा रही थी। आरोप है कि छतारी थाना क्षेत्र स्थित बीघेपुर निवासी राहुल ने भांजी सुनीता का अपहरण कर लिया। काफी तलाश के बाद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। पिता राजकुमार ने बताया कि उनके साले राहुल ने कुछ दिन पूर्व उधार के 50 हजार रुपये मांगे थे। लेकिन उसने राहुल को रुपये देने से इनकार कर दिया। तभी से राहुल रंजिश मान रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।