फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर पति गायब

Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। ससुराल से पत्नी को विदा कराकर लाए पति ने उसकी हत्या कर दी। देर शाम पत्नी का शव घर में पड़ा मिला जबकि पति घर से फरार है। मृतका के पिता ने पति और जेठ के खिलाफ स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव दलपतपुर मुक्तेसरा थाना औरंगाबाद निवासी रामलाल की पुत्री पूनम की शादी दो वर्ष पूर्व ग्राम भैंसोड़ा निवासी धर्मवीर के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी में पिता ने हैसियत से अधिक सामान दिया था। आरोप है कि ससुराल वाले मिले सामान से संतुष्ट नही थे। परिजनों का कहना है कि रविवार को पति धर्मवीर पत्नी पूनम को ससुराल से विदा कराकर लाया और उसकी हत्या कर दी। सीओ वंदना मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। सीओ का कहना है कि मृतका के पिता ने पति धर्मवीर व जेठ तेजपाल के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ससुरालियों ने महिला को मारने की कोशिश की
खुर्जा। अलीगढ़ निवासी एक महिला की शादी छह साल पूर्व खुर्जा निवासी युवक संग हुई थी। आरोप है कि पति के अवैध संबधों का विरोध करने पर ससुरालियों ने महिला की हत्या की कोशिश की। आरोपियों ने महिला की सरेआम पिटाई कर बच्चे छीन लिए। अलीगढ़ निवासी शेरसिंह सैनी ने अपनी पुत्री रिंकी की शादी छह वर्ष पूर्व नगर के मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी युवक संग की थी। आरोप है कि युवक के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। महिला के विरोध करने पर कई बार उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। महिला की मानें तो सोमवार को ससुरालियों ने उसको फंदे पर लटकाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें