खुर्जा। कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते वक्त शहीद हुए राहुल और नीरज की याद में बुधवार शाम हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला।
हिंदू जागरण मंच के तहसील अध्यक्ष कुशाग्र गुप्ता ने कहा कि आतंकियों से लोहा लेते वक्त कुपवाड़ा में अपनी कुर्बानी देने वाले नीरज और राहुल ने बुलंदशहर जिले का नाम रोशन किया है। देश के ऐसे वार सपूतों को देशवासी कभी नहीं भूल सकते। गुप्ता ने कहा कि दोनों की शहादत जिले के युवाओं को फौज में जाकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की। मशाल जुलूस में अनुज जादौन, अनुराग अरोरा, विशाल दीक्षित, अनुज शर्मा, गौरव वर्मा, हरिओम मीणा, ललित मोदी, संजीव कोली, बहादुर सिंह समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जहांगीरपुर में पाकिस्तान का झंडा फूंका
जहांगीरपुर। क्राइम फ्री इंडिया फोर्स आरटीआई उपाध्यक्ष पियूष कौशिक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नगर में पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध प्रकट किया गया। कार्यकर्ताओं ने पाक की नापाक हरकत पर जमकर नारेबाजी की। वहां शाहरुख इदरीशी, राशिद खान, अब्दुल रहमान, आकाश भारद्धाज, राकेश शर्मा, सतपाल शर्मा, रामवीर गौतम, रमेशचंद्र, प्रकाश, सतीश, जगदीश, योगेंद्र समेत अनेक लोग मौजूद रहे।