फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में दो स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे गंभीर रूप से घायल चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो हादसों में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पहला हादसे में अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मुरादनगर निवासी रामपाल सोमवार सुबह अलीगढ़ से अपना मिनी ट्रक लेकर लोनी गाजियाबाद के लिए अमरूद लेकर जा रहा था। ट्रक पर क्लीनर जितेंद्र और अमरूद मालिक अतरौली अलीगढ़ निवासी सूरजपाल, रोहित, और श्रीपाल बैठे थे। औद्योगिक क्षेत्र स्थित शर्मा होटल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में रामपाल की मौत हो गई। वहीं जितेंद्र, सूरजपाल, रोहित और श्रीपाल घायल हो गए। मृतक रामपाल के चचेरे भाई देवत्त ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे हादसे में थाना स्याना स्थित बड्ढा गांव निवासी पारसीलाल (39) औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में काम करता था। सोमवार देर रात करीब 3 बजे वह अपने साथी तिलबेगमपुर निवासी नाजिम के साथ कजरिया मोड़ पर खड़ा था। इसी दौरान बस ने पारसीलाल को रौंद दिया। मृतक के चाचा प्रेमचंद्र पुत्र कुंवरपाल ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें