सिकंदराबाद। अंधाधुंध बिजली कटौती के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) अराजनैतिक के बैनर तले शुक्रवार को किसानों ने बिलसूरी स्थित चंदेरू बिजली घर पर धरना दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली संबंधी समस्याओं को जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरेंगे। किसान शुक्रवार को बिलसूरी स्थित चंदेरू बिजली घर पर एकत्र हुए और क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति के विरोध में धरने पर बैठ गए। भाकियू के तहसील अध्यक्ष गजेंद्र इंसा सत्संगी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में मात्र 3-4 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। किसानों ने कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन पर उतारू होंगे। धरने में राजकुमार, रविन्द्र राजौरा, कुलदीप, ओमपाल सिंह, प्रमोद कुमार, राजबाला, ब्रजेश, मंगू, विमला, राकेश, पूनम रहे।