फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर हंगामा, जाम लगाया

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार। थाना क्षेत्र के गांव बढ़पुरा में बुधवार को कार की चपेट में आकर हुई मासूम की मौत के बाद गुरुवार को पुलिस के खिलाफ परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में शव रखकर पोटा बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि पुलिस आरोपी ड्राइवर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करे और जल्द गिरफ्तारी करे। सीओ अनूपशहर के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के तीन मासूम देव कुमार (5) पुत्र कौशल, विकास (8) पुत्र कौशल और मनीष (7) पुत्र किरनवीर खेल रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने तीनों मासूमों को कुचल दिया। जिसमें से देव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और विकास, मनीष घायल हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को ड्राइवर का नाम पता होने के बाद भी अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसी से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पोटा बस स्टैंड पर मासूम का शव ट्रैक्टर-ट्रॉली में रख जाम लगा दिया। तनाव की आशंका को देख सीओ अनूपशहर हिमांशु गौरव पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने व आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खुला।
कोट्स
बुधवार को परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी थी। गुरुवार को परिजनों ने दो लोगों को नामजद करने की मांग की। परिजनों की मांग पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। - हिमांशु गौरव, सीओ, अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें