खुर्जा। जंक्शन स्थित विमला नगर कालोनी में विगत पांच दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को हाइवे स्थित नंबर चार बिजलीघर पर प्रदर्शन कर जला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। जेई ने जल्द ट्रांसफार्मर बदल कर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। जंक्शन स्थित विमला नगर कालोनी में पांच दिन पूर्व 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इसके चलते कालोनी में पूरी तरह से अंधकार छाया हुआ है। आरोप है कि पॉवर कारपोरेशन से कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से गुस्साए कालोनी के लामबंद लोगों ने बृहस्पतिवार को हाइवे स्थित नंबर चार बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन किया। टअमित शर्मा, रमेश गिरि, श्रीनिवास , मुकेश, जानचंद शर्मा, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, रानी, अनिता, सरिता रामकिशन समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। जेई संजय ने जला हुआ ट्रांसफार्मर जल्द बदलने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।