फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में शराब बेचने पर महिलाओं ने खोला मोर्चा

Wed, 04 Jun 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। कोटेतरिया रावतिया मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को महिलाओं ने तहसील दिवस में खूब हंगामा किया। उनका आरोप था कि तस्कर कालोनी में खुलेआम शराब बेच रहे हैं। इसका असर बच्चों पर पड़ रहा है। गांव में असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा होने लगा है। लेकिन कोतवाली पुलिस शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। एसडीएम ने एसएचओ जेवर को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कोटेतरिया मे तीन दिन पूर्व महिलाओं ने कोतवाली में तस्करों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मंगलवार को महिलाएं तहसील दिवस में पहुंची और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ हंगामा कर दिया। एसडीएम जेवर सतीश चंद्र शुक्ल ने एचएचओ समरजीत सिंह को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। किरन, चंद्रवती, सौरागी, सुधा, हेमवती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें