फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री पर भड़कीं महिलाएं

Sun, 01 Jun 2014 05:38 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। कस्बा के मोहल्ला रावतिया में अवैध रुप से बिक रही शराब के विरोध में महिलाओं ने हल्ला बोला। आरोप है कि पुलिस की शह पर मोहल्ले में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। महिलाओं ने जेवर कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला रावतिया में अवैध रूप से बेची जा रही शराब के खिलाफ शनिवार को लामबंद महिलाओं ने गांव में बेचने के लिए दो बाइक से लाई जा रही शराब माफियाओं पर हमला बोल दिया। इस दौरान दो पेटी शराब अपने कब्जे में लेकर नाली में बहा दी। महिला सुशीला देवी ने बताया कि चौकी पुलिस की शह पर शराब बेचा जा रहा है। इससे गुस्साई महिलाओं ने शनिवार को जेवर कोतवाली में नामजद तहरीर देकर प्रदर्शन किया है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर सावित्री, हेमवती, प्रभा, बिरमा, देवेंद्र, राजू, सुरेश, किरन, विजय और शकुंतला आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें