जहांगीराबाद। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के 10वीं का रिजल्ट बुधवार को घोषित हो गया। बुलंदशहर जिले में जहांगीराबाद के सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा निशू चौधरी ने प्रथम स्थान पाया। निशू ने 500 मे से 467 अंक लाकर 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह स्थान प्राप्त किया है। गर्व वार्ष्णेय ने जिले मे दूसरा स्थान (92 प्रतिशत ) और सोनाली गर्ग (90 प्रतिशत) ने जिले में तीसरा स्थान पाया। आईसीएसई बोर्ड का नगर में सेंट जोसेफ विद्यालय है। उसमें 90 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी। फादर जोसफ के मुताबिक सभी छात्र-छात्रा पास हुए हैं।
गर्व सेकेंड और सोनाली थर्ड टॉपर
जहांगीराबाद। आईसीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक पाकर निशू चौधरी ने जिला टॉप किया। वे जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगावास पहाड़ा के रहने वाले पेशे से किसान नरेंद्र सिंह की पुत्री है। निशू का सपना इंजीनियर बनने का है। वह देश को नई खोज और विकसित देशों में देखना चाहती है। वह अपनी सफलता का श्रेय मां संजय देवी, शिक्षक विनय, नितिन चौधरी और अपने छोटे भाई निखिल को देती हैं। उसे बैडमिंटन खेलना पसंद है। आईसीएसई बोर्ड वीं में दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र गर्व वार्ष्णेय ने 92 फीसदी अंक पाये। वे नगर के कारोबारी सुनील वार्ष्णेय के बेटे हैं। गर्व आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। गर्व ने अपनी सफलता का श्रेय पिता के साथ मां सविता और छोटे भाई दर्पण, गुरु विनय गुप्ता देते हैं।