फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने फूंकी फसल भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

Wed, 23 Apr 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। गांव ढकपुरा में सोमवार रात दबंगों ने रंजिशन गेहूं की फसल में आग लगा दी। ग्रामीणों के आग पर काबू पाते-पाते दो बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर दबंगों पर कार्रवाई की मांग की। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

ढकपुरा निवासी यशपाल का आरोप है कि पिछले दिनों चुनाव की रंजिश में दबंगों ने मारपीट का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए सोमवार शाम दबंगों ने दो बीघा फसल में आग लगा दी। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को दबंगों के खिलाफ गांव में प्रदर्शन कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
यशपाल की तहरीर पर पुलिस ने ढकपुरा निवासी सुंदर, अमित, रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रदर्शन में प्रमोद, संतोष, भानू, देवेंद्र, अनुज, दिनेश, नरेश, पिंकी, प्रदीप, हरीश, सोनू, धीरज, नीरज, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें