फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल दुकान सीज, प्रतिबंधित दवा भी मिली

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ड्रग इंस्पेक्टर ने शुक्रवार देर शाम डिबाई में एक मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया जबकि शिकारपुर में एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित कैप्सूल जब्त किए। अन्य दो दुकानों से भी दवाओं के छह नमूने लिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन ने देर शाम डिबाई और शिकारपुर के मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि डिबाई स्थित औरंगाबाद कसेर में दो दुकानों के लाइसेंस चेक किए गए। साथ ही एक दुकान से चार दवाओं के जबकि दूसरी दुकान से दो दवाएं के सैंपल लिए गए। गांव काकरी बाग में एक मेडिकल स्टोर पर न बोर्ड था और न कोई बैठा ही था। ऐसे में दुकान को सीज कर दिया गया। शिकारपुर में बाबू बनारसी दास मार्केट, पैठ बाजार स्थित मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा के 144 कैप्सूल जब्त किए गए। दुकान पर ग्लिसरीन की दस बोतलें ऐसी मिलीं, जिन पर मैन्युफैक्चर तिथि ही नहीं थी। यहां से दो दवाओं के नमूने भी लिए गए हैैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रतिबंधित दवा मिलने वाले मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त होना तय है। संचालक को सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन


5 कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस
बुलंदशहर। कृषि रक्षा अधिकारी ने शनिवार को पांच कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस जारी कर पांच दिन में जवाब मांगा है। 11 फरवरी को पीपीओ ने मंडी क्षेत्र में कीटनाशक की पांच दुकानों से 10 नमूने लिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें