फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस मनाया

Sat, 07 Dec 2013 05:45 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। अयोध्या में विवादित बाबरी ढांचा विध्वंस की वर्षगांठ को विहिप, बजरंग दल और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने रामजन्म भूमि के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बजरंग दल और विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने राणा राजपूत शिवालय मंदिर के परिसर में हवन किया। विभाग के संयोजक हेमंत सिंह ने हिंदू समाज की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन करते हुए मनीष तेवतिया को प्रखंड संयोजक, राहुल भाटी को प्रखंड सह संयोजक, नवीन शर्मा को नगर संयोजक, कोमल भाटी को नगर विद्यार्थी प्रमुख बनाने की घोषणा की गई। अध्यक्षता अनिरुद्ध शास्त्री और संचालन विनोद गुप्ता ने किया। संगठन मंत्री रामानंद, रमेश चंद्र, महासिंह सैनी, विपिन मावी, मोहित गौड़, सोनू, सचिन, प्रदीप राणा, विवेकानंद आदि मौजूद रहे। पत्थरबाड़ा में शिव सैनिकों ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान शहीद हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने नारे लगाए
गुलावठी। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में शुक्रवार को शौर्य दिवस मनाया गया। आदर्श जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में जय श्री राम तथा भव्य राम मंदिर बनाने के लिए नारे लगाए गए। इस दौरान भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक बिधूड़ी, नगर अध्यक्ष अनिल सिंघल, त्रिलोक चंद शर्मा, सुंदरपाल सिंह तेवतिया, कुलदीप सिंघल, संदीप तेवतिया, महक सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें