फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से रेप फिर धमकी

Sat, 07 Dec 2013 05:45 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम खेत में गई एक किशोरी को दबोच कर दबंग युवक ने उसकी अस्मत लूट ली। पीड़िता के शोर मचाने पर दबंग उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बुधवार देर रात किशोरी की मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए बुलंदशहर भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम खेतों में जा रही थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के एक दबंग युवक ने किशोरी को दबोच लिया और उसकी अस्मत लूट ली। किशोरी के शोर मचाने पर दबंग ग्रामीणों का आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बुधवार देर रात किशोरी की मां उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मां की तहरीर पर दबंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट्स
किशोरी की मां की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। - ब्रजनेश यादव, एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें