फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक पर पलटा ट्रक, दो की मौत

Sat, 16 Nov 2013 05:43 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। एनएच-91 पर शुक्रवार को मीरपुर में चीनी से भरा ट्रक कमानी टूटने से अनियंत्रित हो गया। ट्रक सवारियों से भरी तेज रफ्तार टाटा मैजिक के ऊपर पलट गया। दबे यात्री ढाई घंटे तक जिदंगी और मौत से जूझते रहे। ग्रामीणों और पुलिस ने क्रेन की मदद से बमुश्किल ट्रक हटाकर यात्रियों को निकाला। मैजिक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। आठ घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किए।
विज्ञापन

सड़क हादसा सुबह 09:20 बजे हुआ। अलीगढ़ से आ रहा चीनी से लदा तेज रफ्तार ट्रक कमानी टूटने से अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने को ट्रक को ओवरटेक कर रही कार उसे छूकर निकल गई, लेकिन सामने से आ रही सब्जी और सवारियों से भरी टाटा मैजिक पलट रहे ट्रक के नीचे दब गई। ग्रामीण और पुलिस राहत कार्य मे जुट गए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर मैजिक में फंसे छह यात्रियों को निकाला। चालक समेत चार यात्री मैजिक में ढाई घंटे तक फंसे रहे। जिनमें दो की मौत हो गई। घायल आठ लोगों में दो को स्थानीय अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया।

ट्रैक्टर ने बचा लीं आठ जिंदगियां
हादसे के दौरान हाईवे के किनारे सब्जी लदा ट्रैक्टर न खड़ा होता तो मैजिक सवार सभी यात्रियों की जान जा सकती थी। हादसे की तस्वीर और भी भयावह होती। ट्रक से टकराने के बाद टाटा मैजिक ट्रैक्टर से टकराकर रुक गया। अन्यथा वह 10 फीट गहरी खाई में चला जाता।
विज्ञापन

बदहवास परिजन अपनों को देख दौड़े
हादसे की सूचना जैसे की गांवों में पहुंची तो ग्रामीण बदहवास होकर घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर अपनों को नहीं देखकर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां दो शव और घायलों को देखकर चीख-पुकार मच गई।
सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की
मीरपुर समेत कई गावों से पहुंचे सैकड़ों लोग बिना भेदभाव राहत कार्य में जुटे तो पहले चरण में छह यात्री निकाल लिए। वरना हादसे में कई जानें जातीं। कोतवाली में तैनात सिपाहियों ने यात्रियों की जान बचाने में मदद की।
तीन घंटे तक जाम रहा हाईवे
हाईवे पर हादसे के बाद तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पौने 12 बजे पुलिस ने किसी प्रकार वन-वे यातायात चालू कराकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। एक बजे जब हाईवे से ट्रक, मैजिक और ट्रैक्टर हटा, तब जाकर हाईवे पर यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें