फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलर्स के टैलेंट हंट शो में दिखेगी अपनी नेहा

Sat, 16 Nov 2013 05:43 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कलर्स चैनल के इंडियाज गॉट टैलेंट हंट सीजन-5 में बुलंदशहर की बिटिया नेहा शर्मा का चयन हुआ है। उसके सोलो डांस का कलर्स पर परफॉरमेंस छह दिसबंर को आएगा।
विज्ञापन

डीएम रोड निवासी राजेश शर्मा की पुत्री नेहा (21) ने पांच सितंबर को दिल्ली में हुए ऑडिशन में जगह बनाई थी। दूसरे कैमरा राउंड में नेहा का चयन हो गया। इसके बाद नेहा को इंटरव्यू के लिए शॉट लिस्टेड किया गया। इंटरव्यू के 15 दिन बाद 15 नवंबर को इंडियाज गोट टैलेंट हंट की ओर से नेहा को कॉल आई और इमेल पर कनफरमेशन भी कर दी गई। चयन से नेहा और उसके परिवार में खुशी का महौल है। नेहा को उनके फ्रेंड्स बधाई देने में लगे हैं। नेहा ने बताया कि वह चार दिसंबर को मुंबई के लिए रवाना होंगी। कलर्स चैनल पर छह दिसंबर को उनके ग्रुप सोलो का परफॉरमेंस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें