फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटौना महापंचायत टली सीबीआई जांच की मांग

Wed, 16 Oct 2013 05:41 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। भटौना में मुजफ्फरनगर दंगों की सीबीआई जांच को लेकर प्रस्तावित 20 अक्तूबर की महापंचायत टल गई। हालांकि मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक सुंदर पाल सिंह तेवतिया के आवास पर करीब 100 लोगों ने मिनी पंचायत की। पंचायत के बाद संघर्ष समिति ने मौके पर पहुंचे एडीएम (एफ) और एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा और दंगों की सीबीआई जांच और एकतरफा पुलिस कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग की।
विज्ञापन

मिनी पंचायत में संघर्ष समिति के सदस्य शामिल हुए। सदस्यों ने संबोधन में कहा कि दंगा पीड़ित जनता की अनदेखी नहीं कर सकते। इंसाफ नहीं मिला तो शांत नहीं रहेंगे। समाजवादी पार्टी का मुस्लिम प्रेम केवल ढोंग है। सरकार की भेदभावपूर्ण नीति के कारण ही पंचायत की जरूरत पड़ी। इस दौरान देवेंद्र खटाना, देवेंद्र सोलंकी, कदीम आलम, रवींद्र सिंह, अशोक बिधूड़ी, कुशल पाल सिंह, दीपक दुल्हैरा, महीपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह आर्य आदि रहे। समिति के संयोजक सुंदर पाल सिंह तेवतिया ने एडीएम (एफ) आरके सिंह, एसपी सिटी अजय साहनी, एसडीएम योगेश कुमार को मांगें पढ़कर सुनाईं और ज्ञापन सौंपा।
भटौना बना रहा पुलिस छावनी
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की कई दिन पहले महापंचायत आयोजकों से बात हो गई थी। मंगलवार को सिर्फ उनसे ज्ञापन लेना था। इसके बावजूद भटौना में सुरक्षा के मद्देनजर सुबह से ही पुलिस एवं पीएसी तैनात की गई थी। गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग सुबह से ही शुरू हो गई थी। दोपहर करीब 12 बजे एडीएम (एफ) आरके सिंह, एसपी सिटी अजय साहनी, एसडीएम योगेश कुमार मिनी पंचायत में पहुंचे।
विज्ञापन

कोट्स
समझदारी से सभी ने काम किया। लोगों की भावनाओं को जान लिया गया है। उन्होंने अपनी मांगें ज्ञापन के रूप में सौंपी हैं। उनके ज्ञापन को राज्यपाल महोदय को पहुंचाया जाएगा। - अजय साहनी एसपी सिटी
यदि मांगें नहीं मानी गई तो फिर से महापंचायत करने का निर्णय दोबारा लेना पडे़गा। अफसरों को सरकार की असलियत बतानी होगी। जनता में गुस्सा है। - सुंदरपाल सिंह तेवतिया, प्रदेश सह संयोजक भाजपा किसान मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें