फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे बंद रहेगा एनएच-91 पर ट्रैफिक

Wed, 16 Oct 2013 05:41 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। बकरीद की नमाज के मद्देनजर बुधवार सुबह 7 से 10 बजे तक एनएच-91 पर ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। तड़के बुलंदशहर भूड़ चौराहे से ही रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

सिकंदराबाद तक ट्रैफिक का संचालन बंद होने से गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा जाने वाले भारी वाहनों को हापुड़ से वाया गाजियाबाद होते हुए नोएडा जाना पड़ेगा। गाजियाबाद से बुलंदशहर और अलीगढ़ साइड जाने वाले वाहन हापुड़ बाईपास होते हुए मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पकड़कर पहुंचेंगे। बुधवार को सिकंदराबाद में एनएच-91 किनारे ईदगाह पर बकरीद की नमाज पढ़ाई जाएगी। नमाज पढ़ने के लिए काफी तादाद में लोग ईदगाह पहुंचेंगे। ईदगाह में स्थान नहीं मिलने के कारण नमाजियों को हाईवे पर नमाज अदा करनी पड़ती है। अनहोनी न हो इसलिए रूट डायवर्ट किया गया है। दादरी रोड पर आरके स्कूल, दनकौर रोड पर निजामपुर पुलिया, बुलंदशहर रोड पर एसडीएम कोर्ट और जेवर रोड पर जेवर तिराहे से वाहनों को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। वाहनों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें