फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क टूटती देख किया हंगामा

Sun, 22 Sep 2013 05:39 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। हाईवे निर्माण में मिट्टी भराव से इस्माइलपुर से बिलसूरी की रोड टूटने लगी है। शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने डंपरों को रोककर चालकों को बंधक बना लिया। हंगामा बढ़ते देख नायब तहसीलदार वहां पहुंचे जिनसे ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुई। बाद में सड़क की मरम्मत के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

हाईवे निर्माण के चलते इस्माइलपुर से मिट्टी लाकर भराव किया जा रहा है। मिट्टी लाने के लिए इस्माइलपुर से बिलसूरी गांव की रोड पर अंधाधुंध डंपर चल रहे हैं। इससे जहां रोड पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है वहीं पुलिया भी क्षतिग्रस्त होने से पानी की निकासी रुक गई है। इसके अलावा धूल आदि के कारण आसपास के खेतों में फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है हाईवे निर्माण करा रहे अफसरों से शिकायत की गई तो उन्होंने सड़क और पुलिया की मरम्मत कराने से इनकार कर दिया। इसके विरोध में शनिवार को काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी भरने जा रहे डंपरों को रोक दिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार भान सिंह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। नायब तहसीलदार ने आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद पहुंचे एआरटीओ ने ग्रामीणों के कब्जे से डंपरों को छुड़वाया। प्रदर्शन में ग्रामीणों में शशिभूषण यादव, राजीव, संदीप, सोनू, कुलदीप, राजेंद्र, विक्रम, सतवीर, सूरजपाल समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।
मंदिर की जमीन पर कब्जा
सिकंदराबाद। मुरादाबाद गांव में मंदिर की जमीन पर दबंगों के कब्जा करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील गेट पर प्रदर्शन कर मंदिर की जमीन का खाली कराने की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुरादाबाद गांव में खाता संख्या 0265 और गाटा संख्या 0.5060 हेक्टेयर में महादेव जी का मंदिर है। आरोप है कि मंदिर के रकबे पर गांव के कुछ दबंग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर कब्जा कर रहे दबंग मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। जमीन पर काफी कब्जा हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तहसील गेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने लेखपाल से पैमाइश करा भूमि पर कब्जा हटवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश कुमार, चतर सिंह, श्रीपाल, कुमरपाल, जगदीश, हरेंद्र, सावित्री, विनोद समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें