फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘16 मुद्दों पर सपा को घेरा’

Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुस्लिम समाज के उत्पीड़न से संबंधित 16 बिंदुओं पर नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमत्री और सूबे के मंत्रियों के नाम खुला खत भेजा है।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव चौ.चंद्रपाल सिंह ने खुले पत्र में सपा सरकार से पूछा है कि 18 मई को बाराबंकी में मौलाना खालिद मुजाहिद के हत्यारोपी पुलिस अधिकारियों को अभी तक क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया। मुस्लिम समाज जानना चाहता है कि सपा का इस मुद्दे पर क्या स्टैंड है। पार्टी ने आतंकवादी गतिविधियों की आड़ में जेल में बंद निर्दोष मुस्लिम युवकों की पैरवी की या नहीं की। आरडी निमेष समिति की जांच को सार्वजनिक करने की क्यों नहीं मांग की गई। पत्र में उन्होंने कहा कि आपकी सरकार जेल में बंद मुस्लिम बेगुनाहों को नहीं छोड़ती तो आप विधान सभा की सदस्या से इस्तीफा देंगे क्या। बटला हाउस एनकाउंटर आपकी नजर में क्या है। क्या आपकी पार्टी एटीएस और खुफिया एजेंसियों की गतिविधियों को सांप्रदायिक मानती है। मानती है तो विरोध क्यों नहीं किया गया। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पिछले दिनों इसराइल गए थे। क्या उनको वहां जाना चाहिए था। इसराइल मुस्लिमों की सख्त मुखालफत करता आया है। कानपुर में 2008 में बजरंग दल के नेता विस्फोटक बनाते समय हुए ब्लास्ट से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें