फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाया, एक की टांग टूटी

Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा/बुलंदशहर। दुस्साहसिक गो तस्करों ने रुकने का इशारा करने पर पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ा दिया। पुलिसकर्मियों ने बा मुश्किल जान बचाई। लेकिन, ट्रक की चपेट में आकर एक सिपाही की टांग टूट गई। पुलिस टीम ने ट्रक की घेराबंदी की और चालक को दबोचकर 20 गोवंश बरामद किए। इनमें आठ की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात उप निरीक्षक वीरपाल सिंह के नेतृत्व में चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने गंगा बैराज पर संभल की ओर जा रहे एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने पुलिस टीम के पर ट्रक चढ़ा दिया। इसमें कांस्टेबल योगेंद्र सिंह की टांग टूट गई। ट्रक में 20 गोवंश भरे हुए थे। इनमें से 8 बैल क्रूरता पूर्वक भरे होने के कारण मर चुके थे। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया। जीवित गो वंशों को रामघाट की गो शाला के सुपुर्द किया गया है। आरोपी चालक नौशाद निवासी बकरा मंड़ी, झांसी को गो वध, पशु क्रूरता अधिनियम एवं पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ट्रक चढ़ाने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी के अनुसार गौवंश को कटान के उद्देश्य से झांसी से संभल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें