फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन के प्रयोग पर पॉटरी फैक्ट्रियां खंगाली

Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। पॉटरी फैक्ट्रियों में गरीबों का केरोसिन अवैध रूप से इस्तेमाल होने की सूचना पर बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी ने जंक्शन मार्ग की तीन पॉटरी फैक्ट्रियों में ताबड़तोड़ छापे मारे। कार्रवाई की भनक लगते ही पॉर्ट्स और केपीएमए पदाधिकारियों ने डीएसओ का घेराव किया। इस दौरान डीएसओ और केपीएमए सदस्यों के बीच नोकझोंक भी हुई। तीनों फैक्ट्रियों से तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। केपीएमए संरक्षक रवि राणा का कहना था कि पहले हमें ये जानकारी नहीं थी की कार्रवाई करने कौन आया है। साथ ही आपूर्ति विभाग ने बिना डीएम के आदेश के छापामारी की जिसका विरोध जताया गया। डीएसओ मनोज कुमार, खुर्जा आपूर्ति निरीक्षक मनोज गहराना, सिकंदाराबाद आपूर्ति निरीक्षक हिमंाशु भारद्वाज समेत सात सदस्यीय टीम ने बुधवार को क्षेत्र स्थित तीन पॉटरी फैक्ट्रियों में छापेमारी की। एक फैक्ट्री में अंडर ग्राउंड तेल टैंकर में डीजल में केरोसिन मिलाए जाने की आशंका पर टीम ने सैंपल भरे। टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। केपीएमए के अध्यक्ष गुलाम कदीर, महामंत्री दुष्यंत ठाकुर और कई पॉर्ट्स ने डीएसओ मनोज कुमार को घेरकर डीएम का आदेश दिखाने को कहा। डीएसओ द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी देने पर केपीएमए पदाधिकारियों के तेवर नरम पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें