मासूम को बुलेरो ने कुचला
मौके पर मौत, परिवार संग नुमाइश से लौट रहा था बच्चा
बीसा कालोनी के बाहर हुआ हादसा
टक्कर से कई फीट दूर जा गिरा मासूम
बुलंदशहर। नुमाइश देखकर परिवार संग लौट रहे एक मासूम को मंगलवार रात बुलेरो ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा कई फीट दूर जा गिरा। परिजनों ने नगर कोतवाली में दी है।
शौकीन बीसा कालोनी में परिवार संग रहता है। उसका नौ वर्षीय बेटा शाहिद कई दिन से नुमाइश देखने की जिद कर रहा था। शौकीन मंगलवार को उसे नुमाइश लेकर गया। लौटने के दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे शैल्टन होटल के बाहर शौकीन परिवार संग उतरा। इसी बीच भूड़ चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने शाहिद में टक्कर मार दी। जिससे वह कई फीट दूर जा गिरा। जब तक परिजन शाहिद के पास पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चीख-पुकार देखकर बुलेरो सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया। शौकीन ने अज्ञात बुलेरो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।