फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिला सचिव के भाई से मांगी रंगदारी

Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर बाइकर्स ने कनपटी पर ताना तमंचा
विज्ञापन

शोर मचाने भागे बदमाश, भीड़ ने एक को दबोचा
खुर्जा। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव के भाई से बाइकर्स बदमाशों ने तमंचा तानकर रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने और भीड़ एकत्र होने पर बदमाश भाग खड़े हुए। तभी लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पीडि़त ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला राधाकृष्ण निवासी सपा के जिला सचिव हाजी फईमुद्दीन उर्फ बबलू के भाई मोहम्मद असलम अपने बेटों अबूजा और यासिर को स्कूल से लेकर बुधवार दोपहर घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार मोहल्ला रंगरेजान के पास सामने से दो बाइक सवार चार युवकों ने मोहम्मद असलम से रंगदारी मांगी। विरोध करने पर बदमाशों ने असलम की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर एकत्र भीड़ देखकर बदमाश भाग खड़े हुए, लेकिन तभी मोहल्ले में ही मस्जिद की दीवार से एक बाइक टकराने पर बदमाश गिर गए। भीड़ ने एक बदमाश को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। असलम ने पुलिस को रंगदारी मांगने को लेकर तहरीर पर दी है। एसएसआई मनोज पाठक ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
------
मेरे भाई से रंगादारी मांगी गई है, देने से मना करने पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस को तहरीर दी है। उसने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है - हाजी फईमुद्दीन, जिला सचिव, सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें