फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हालत हो गई पॉटरी नगरी की

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। पॉटरी नगरी खुर्जा को बदकिस्मत कहें, बदइंतजामी का शिकार कहें या फिर केडीए अधिकारियों में दूर दृष्टिता की कमी। शहर में विकास प्राधिकरण आए पांच साल हो चुके हैं, लेकिन यहां की तस्वीर नहीं बदली। शहर में ऐसा कोई चौराहा, तिराहा या नुक्कड़ नहीं है, जिसे देखकर अहसास हो कि आप विश्व प्रसिद्ध पॉटरी नगरी में खड़े हैं। शहर में पार्क, खेल मैदान, डंपिंग ग्राउंड, पार्किंग, आटो-टैक्सी स्टैंड के विकास की कोशिश भी नहीं हुई। शहर में गंदगी, कूड़े के ढेर, अवैध अतिक्रमण और बाजरों में जाम शहर का मुंह चिढ़ा रहे हैं। हालाता यह है कि केडीए और पालिका के पास नगर के विकास की कोई योजना तक नहीं है।
विज्ञापन


शहर में कूडे़ का ढेर
खुर्जा में घुसते ही पॉटरी फैक्ट्रियों के बाहर मलवा और कालोनियों में लगे कूड़े के ढेर स्वागत करते हैं। शहर की टूटी सड़कों में गहरे गड्ढे और चारों ओर उड़ती धूल के गुबार हैं।

सौंदर्यीकरण नदारद
शहर में एक भी तिराहा, चौराहा, नुक्कड़ ऐसा नहीं है, जहां खड़े होकर आपको पॉटरी नगरी का अहसास हो। गंाधी मार्केट, सुभाष, कबाड़ी बजार में अतिक्रमण परेशानी का सबब हैं।
विज्ञापन


4000 बीघा भूमि पर अवैध कालोनियां
शिकारपुर मार्ग, ढाकर रोड, जंक्शन मार्ग, नेहरुपुर, हजरतपुर, अलीगढ़ चुंगी समेत शहर के चारों ओर भूमाफिया 4000 बीघा भूमि पर अवैध कालोनियां काट कर प्लॉट बेच रहे हैं। यदि इनपर जल्द ही लगाम नहीं लगाया गया तो पार्किंग, टैक्सी स्टेंड, डंपिंग ग्राउंड के लिए केडीए को जगह नहीं मिलेगी।

केडीए नहीं करता किसी का स्वागत
शहर के किसी कोने में केडीए का स्वागत करता बोर्ड दिखाई नहीं दिखेगा। पिछले पांच साल से केडीए दफ्तर पालिका की दुकान में है। दफ्तर बनाने तक की जहमत नहीं उठाई गई।

अपडेट नहीं वेबसाइट
बीकेडीए से अगल हुए केडीए को कई साल बीत चुके हैं। केडीए की अपनी वेबसाइट है, लेकिन केडीए कर्मियों को सालों से वेबसाइट अपडेट करने की फुर्सत नहीं मिली।

नई कालोनियों के विकास का दिखावा
केडीए की कालिंदी कुंज आवासीय योजना बंजर पड़ी है। कालोनी में अधूरे मुख्य गेट, टूटी सड़कें, जर्जर तार, स्ट्रीट लाइट, पार्क, पानी की सप्लाई, सूखे पेड़ दिखाई दे रहे हैं।

विकास कार्य कहां हुए इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर विचार किया जाएगा। सभासदों का जो आरोप है वो बेबुनियाद है।
अरूण कुमार गुप्त, अधिशासी अधिकारी, पालिका परिषद

बीकेडीए की बोर्ड बैठक आज
खुर्जा। बुलंदशहर और खुर्जा विकास प्राधिकरण की संयुक्त बोर्ड बैठक आज बुलंदशहर में मेरठ मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होगी। बैठक में अवस्थापना निधि और नये विकास कार्यों को हरी झंडी मिलने की संभावना है। बैठक में नए प्रस्ताव में केवल केडीए में कार्यरत अभियंता और कर्मचारियों के वाहन और चिकित्सा भत्तों को बढ़ाने के अलावा मधुबन कालोनी के लिए भूमि अधिग्रहण मुद्दा शामिल है। बैठक में पॉटरी नगरी के विकास कार्यों को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें