फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने दिनदहाड़े दो महिलाओं के कुंडल लूटे

Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खानपुर (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो महिलाओं से तमंचे के बल पर कुंडल लूट लिए। दूसरी जगह पर एक महिला ने भागकर अपने जेवर बचा लिए। सूचना पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे नहीं मिले। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

खानपुर-अमरगढ़ कनौना चौराहे के पास चंपत की पत्नी बल्लो दोपहर करीब 12:30 बजे खेत में काम कर रही थी। रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवक आए। एक युवक ने तमंचा निकाल गोली मारने की धमकी देकर बल्लो से कुंडल लूट लिए। बदमाश खानपुर की ओर भाग गए। दोपहर करीब एक बजे खानपुर-सोझना मार्ग पर सीकरी रजवाहे की पटरी से सुभाष की पत्नी ज्ञानवती और मां जसबंती गुजर रही थीं। इसी दौरान बाइकर्स ने तमंचे के बल पर ज्ञानवती के कुंडल लूट लिए, पर जसबंती भाग निकली। सास-बहू के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें