फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब संचालक के घर लाखों की चोरी

Mon, 26 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में गए थे परिजन, बंद मकान देख चोरों ने बोला धावा
विज्ञापन

चार लाख के जेवरात, 41 हजार नगद और कीमती सामान चोरी

बुलंदशहर। शहर के चांदपुर रोड हरि एंक्लेव कालोनी स्थित एक पैथालॉजी लैब संचालक के घर में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर के मेनगेट का ताला तोड़ अंदर घुसे और 4 लाख रुपये के जेवरात, 41 हजार रुपये समेत कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

हरि इंक्लेव कालोनी निवासी डॉ. नवनीत ने बताया कि शनिवार रात वह अपने सहकर्मी की शादी में शामिल होने परिवार समेत जहांगीरपुर गए थे। रविवार सुबह लौटे तो घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और सामान तितर-बितर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। डॉ. नवनीत ने बताया चोर मकान में रखे लगभग दस तोले सोने, दो सौ ग्राम चांदी के जेवरात, 41 हजार रुपये की नकदी और कीमती सामान समेत लगभग पांच लाख रुपये का माल चुराकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें