फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाउदपुर में बारातियों पर पथराव, 8 घायल

Mon, 26 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर (ब्यूरो)। चोला रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव दाउदपुर में शनिवार रात बारातियों की कार उपलों पर चढ़ने से विवाद हो गया। घरातियों ने बारात पर पथराव किया। इसमें आठ बाराती घायल हो गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में बारात चढ़ाई गई।
विज्ञापन

दनकौर क्षेत्र के गांव कनारसी से शनिवार सतपाल के बेटे की बारात दाउदपुर आई थी। जैैसे ही बारातियों की गाड़ियां गांव के भीतर पहुंची। अंधेरे के कारण कार जमीन पर सूख रहे उपलों पर चढ़ गई। जानकारी होने पर एक ग्रामीण गाली गलौच करने लगा, उसे बारातियों ने धुन दिया। इसके बाद दर्जनों ग्रामीणों बारात पर पथराव कर दिया। पथराव में बाराती पक्ष के रवि, उसका भाई दिनेश, दयाचंद, बंटी, मांगेराम, नरेश, अशोक, शंकर घायल हो गए। घायलों को विलासपुर के रामगोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस बल की मौजूदगी में गांव में बारात चढ़ाई गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष ने उन्हें तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें