फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालु लाचार, गंगा किनारे कूड़े का अंबार

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। गंगा किनारे कूड़े का अंबार लगा होने से श्रद्धालु परेशान हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत क्षेत्र वासियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भगवानपुर, बसीबांगर, फरीदाबांगर और निजामपुर से होकर गंगा निकलती है। इन गंगा घाटों पर कार्तिक स्नान पर विशाल मेला लगता है। ग्राम भगवानपुर गंगा पर क्षेत्र सहित दूर दराज से श्रद्धालु स्नान को पहुंचते हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने गंगा किनारे प्रदर्शन कर कूड़े के ढेर हटा सफाई कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन में हीरालाल, फतह सिंह, प्रदीप कुमार, चुन्नू, दुर्गेश त्यागी, अशोक कुमार, सौरव कुमार आदि रहे। भाजपा किसान मोर्च के पूर्व जिला संयोजक ओमप्रकाश लोधी ने कार्तिक स्नान से पूर्व कूड़ा नहीं उठने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता का कहना है कि गंगा किनारे पड़े कूड़े को तत्काल हटवाया जाएगा। ग्राम प्रधान कमलेश देवी ने कहा की पूरे गांव में मुनादी करा कूड़ा उठाने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें