सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद की सूरत 16 करोड़ रुपये से संवरेगी। क्षेत्र में सड़क निर्माण, पथ प्रकाश और इंटरनल नालों की सफाई का काम किया जाएगा। इसके लिए यूपीएसआईडीसी ने लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। दो माह पूर्व औद्योगिक क्षेत्र में इंटरनल नालों की सफाई के अलावा सेक्टर रोड, नाली निर्माण और पथ प्रकाश संबंधी करीब 10 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली थी। योजना के तहत शासन की ओर से फंड रीलीज किया जा चुका है। हाल ही में यूपीएसआईडीसी ने टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। आईआईए चैप्टर सिकंदराबाद के चेयरमैन संदीप अग्रवाल ने कहा कि टेंडर हो चुके हैं। जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।