फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक पेपर एग्जाम कल से

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएवी कालेज में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बैक परीक्षा के लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारी कर ली है। 26 नवंबर से शुरू हो रही परीक्षाओं में सभी स्टूडेंट ड्रेस में शामिल होंगे। मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 11 दिसंबर तक चलने वाली परीक्षाओं में 15 सौ स्टूडेंट शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीएवी डिग्री कालेज में बैक परीक्षा के समय केवल बीकॉम की क्लास चलेंगी। कालेज में बैक परीक्षा के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। कार्यवाहक प्राचार्य डा. विकास शर्मा ने बताया कि नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता तैयार किया गया है। जिसमें डा. गौतमवीर व डा. रामअवतार को सदस्य बनाया गया है। डा. अंशु सिंह, डा. अर्चना सिंह, डा. राजेंद्र सिंह, डा. अंजू गर्ग, डा. रेनू अग्रवाल को सहायक केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा के दिन स्टूडेंट आईकार्ड तथा एडमिट कार्ड दिखाकर ही प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स को बिना ड्रेस के कालेज में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें