फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 करोड़ का प्रोजेक्ट फेल, जांच

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। करोड़ों रुपये की लागत से जलनिगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन और पानी की टंकी निर्माण प्रोजेक्ट में गोलमाल का मामला प्रकाश में आया है। लोगों की शिकायत पर शुक्रवार को लखनऊ से निदेशालय और पाइप लाइन एक्सपर्ट टीम जांच के लिए खुर्जा पहुंची। खास बात यह रही है कि शुक्रवार सुबह जेवर अड्डे पर पाइप लाइट फटने और पानी दुकानाें में घुसने से गोलमाल का सच खुद अधिकारियों के सामने आ गया। कार्रवाई के भय से जल निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

लखनऊ से खुर्जा आए स्थानीय निकाय निदेशालय के अधिशासी अभियंता राम नगीना त्रिपाठी और पाइप लाइन एक्सपर्ट अलीगढ़ नगर निगम के एनके कनौजिया ने बताया कि खुर्जा के लोगों ने पाइप लाइन और ओवर हैड लीकेज होने की शिकायतें की थीं। इस पर एक जांच टीम 16 नवंबर को खुर्जा आई थी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को भौतिक सत्यापन करने उन्हें भेजा गया। जांच के दौरान जेवर अड्डे से लेकर सरकारी अस्पताल तक करीब पांच स्थानों पर पाइप लाइन में लीकेज दिखाई दिया। जेवर अड्डे के पास शुक्रवार सुबह पाइप लाइन फटने से दुकानों भरा पानी और जमीन के अंदर पड़ी पाइप लाइन सड़क पर निकली दिखाई दी। इसके बाद टीम पानी की टंकी चेक करने पहुंची। रामनगीना त्रिपाठी ने बताया कि जांच रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। ओवर निर्माण और पाइप लाइन प्रोजेक्ट में लापरवाही को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।

दुकानों में घुसा पानी
खुर्जा। नगर के जेवर अड्डे पर पाइप लाइन फटने से जेवर अड्डा चौराहा जलमग्न हो गया। इस वजह से दुकानों में पानी घुसने और ग्राहकों के न आने से व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ। व्यापारियों की सूचना पर पालिका जल आपूर्ति बंद कराई। शैली, जमील, कुलदीप और पप्पू ने बताया कि कई बार की शिकायत के बाद भी नगरपालिका ने पाइपों की मरम्मत नहीं करवाई। इससे पहले भी पाइप लाइन फट चुकी है और व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन


पाइप लाइन प्रोजेक्ट
खुर्जा नगर क्षेत्र में 2008 में 12.43 करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन और ओवरहेड निर्माण प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था। 2011 मे पांच किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई गई थी। इसी पांच किमी लंबी पाइप लाइन में कई स्थानों पर लीकेज हुआ है। इसके अलावा अस्पताल के पास ओवरहेड भी लीकेज था।

इकाई हापुड़ स्थानांतरित
खुर्जा में पाइप लाइन प्रोजेक्ट का काम जलनिगम की नगर कार्य इकाई से कराया गया था। अब जलनिगम की विंग हापुड़ ट्रांसफर होने के अलावा निर्माण खंड हापुड़ के रूप में जानी जाती है।

अफसरों की सुनिए
जल निगम नगर कार्य इकाई बुलंदशहर के तत्कालीन अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन ने एक्सपर्ट लोग नहीं दिए थे। इस वजह से तकनीकी खामी से ओवरहेड और पाइप लाइन लीक हुई है। ओवरहेड बनने के बाद पालिका ने नलकूप नहीं चलाया और वह सूखा रहने से लीक हो रहा है। प्रोजेक्ट में कोई गोलमाल नहीं हुआ है, केवल तकनीकी खामी है।
पालिका चेयरमैन रफीक फड्डा का कहना है कि पाइप लाइन प्रोजेक्ट निर्माण के दौरान मानक को दर किनार कर घटिया पाइप लाइन का प्रयोग हुआ है। इसके अलावा पाइन लाइन के ज्वाइंट ढंग से नहीं जोड़े गए। ओवरहेड में भी घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर पालिका कर्मियों से जबरन हस्ताक्षर कराए गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें