फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में घिरे एसओ अहमदगढ़ पर गाज

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। विवादों में घिरे रहे एसओ अहमदगढ़ स्वतंत्र कुमार यादव पर आखिरकार गाज गिर ही गई। सात दिन के अल्टीमेटम खत्म होने के बाद भी अहमदगढ़ गढ़ थाने से फरार हुए गैंगरेप और अपहरण के आरोपी को एसओ गिरफ्तार नहीं कर पाए। इसके चलते कप्तान ने रविवार को एसओ अहमदगढ़ को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले अहमदगढ़ थाने की हवालात से अपहरण और गैंगरेप का आरोपी फरार हो गया था। पुलिस वारदात के बाद से ही आरोपी पर कार्रवाई करने में टाल मटौल कर रही थी। परिजनों की तहरीर के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। सपा नेताओं ने कप्तान से मामले की शिकायत की तो पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी करने में आनाकानी करती रही। पीड़ित परिजन गाड़ी लेकर मथुरा गए और आरोपी को शेरगढ़ से स्वयं पकड़कर लाए थे। इसके कुछ घंटों बाद आरोपी संदिग्ध हालात में थाने से फरार हो गया। थाना पुलिस 24 घंटे तक मामले को दबाए रही। पीड़ित परिजनों से जानकारी मिलने पर पुलिस कप्तान गुलाब सिंह ने एसओ को आरोपी की गिरफ्तारी को सात दिन का अल्टमीटेम दिया था। इसके बावजूद एसओ अहमदगढ़ आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाए। इससे पहले एसओ पर एक विधवा ने रेप करने का आरोप लगाया था। एक वृद्ध को पीटने पर थाने पहुंचे लोगों पर एसओ ने लाठियां फटकारीं थीं। इससे कस्बे वासियों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने बाजार बंद कर विरोध किया था। इस मुद्दे पर एसओ को सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी पड़ी थी।

वसूली के आरोप में सिपाही लाइन हाजिर
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव गेसूपुर में पेड़ काटने की आड़ में रुपये मांगने पर एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। गेसूपुर निवासी कृष्णजीत प्रशासन की अनुमति से पेड़ काट रहे थे। आरोप है कि सिकंदराबाद पुलिस का सिपाही आजादवीर वहां पहुंच गया और 5000 रुपये की मांग करने लगा। इंकार करने पर पुलिसकर्मी ने पिता पुत्र की पिटाई कर दी। बाद में पिता-पुत्र शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर दोनों बुलंदशहर जाकर कप्तान से मिले। कप्तान ने तत्काल घायलों का मेडिकल चेकअप कराया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कप्तान ने आरोपी सिपाही आजाद वीर को लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें