फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर मेें मासूम का शव मिलने से सनसनी

Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
दानपुर (डिबाई)। डिबाई-कर्णवास मार्ग स्थित हीरापुर गांव के पास नहर में मंगलवार शाम एक मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव मखैना निवासी परिजनों ने मासूम की शिनाख्त की।
विज्ञापन

मंगलवार शाम हीरापुर के पास नहर में साढ़े पांच वर्षीय मासूम का शव ग्रामीणों ने देखा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बालक का शव नहर से बाहर निकाला। बालक का शव मिलने की खबर पर गांव मखैना निवासी रामजीलाल और उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मासूम की शिनाख्त रामजीलाल के साढ़े पांच वर्षीय पुत्र कुणाल के रुप में की। परिजनों ने बताया कि उनका बालक सोमवार रात घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हो गया था। पुलिस बालक के नहर मेें गिरने के कारणों का पता लगाने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें