फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना तैयार करने के निर्देश

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नई सरकार के गठन के बाद से कुंद पड़ी विकास की रफ्तार अब बढ़ने की उम्मीद जगी है। शासन ने 35 विभागों को मिलकर जिला योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शासन की ओर से जारी हुई गाइड लाइंस पर चर्चा और जिला योजना के लिए मंथन करने के लिए शनिवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभागों को जिला योजना के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर जिला योजना वित्तीय वर्ष पूरा होने से पहले ही बन जाती है। लगभग दो माह में सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नए वित्तीय वर्ष के शुरूआत में ही जिला योजना को पास कर लिया जाता है। लेकिन इस बार विधान सभा चुनाव और नई सरकार के गठन के चलते जिला योजना पर शासन की ओर से निर्देश जारी नहीं हुए थे। अब शासन ने 31 जुलाई तक जिला योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी विभाग ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक से प्रस्ताव लेकर जिला योजना तैयार करें। उन्होंने बताया कि शासन ने ग्राम स्तर, ब्लाक स्तर, जिला स्तर से प्रस्ताव लेने के लिए समय तय किया है। निर्धारित समयावधि में ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाएंगे। बैठक में डीआरडीए, पंचायती राज, उद्यान विभाग, जल निगम, नगर निकाय, निर्माण निगम, आरईएस समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कब क्या होगा
ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजना तैयार करने की तिथि 10 जुलाई
नगरीय निकायों द्वारा विकास योजना तैयार करने की तिथि 10 जुलाई
क्षेत्र पंचायत स्तर पर विकास योजना तैयार करने की तिथि 15 जुलाई
जिला पंचायत स्तर पर 20 जुलाई
जिला योजना को अंतिम रूप देने की तिथि 31 जुलाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें