फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा में जरूर भाग लें

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय चेयरमैन नितिन दरबान बोले
विज्ञापन

खुर्जा। भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय चेयरमैन नितिन दरबान ने लोगों से समाज सेवा के कार्र्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के सदस्यों ने रविवार को जंक्शन रोड पर स्थित शारदा अतिथि भवन में अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि परिषद के क्षेत्रीय चेयरमैन नितिन दरबान ने कहा कि भारत विकास परिषद की शाखाएं सेवा देकर देश सेवा के रुप कर अपना दायित्व निभा रही हैं। इस मौके पर प्रांतीय महिला संयोजक सुनीता अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। विशिष्ठ अतिथि अजय विश्नोई ने कहा कि भारत विकास परिषद के सदस्य अपनी ऊर्जा से अपने कार्यों में गुणवत्ता के साथ समाज सेवा करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष वरदान अग्रवाल ने परिषद के सदस्यों से संस्था का प्रचार-प्रसार बड़े स्तर पर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा िक संगठन को मजबूत बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन पीपी अरोरा ने किया। इसमें राहुल राठी, मनोज अग्रवाल, पीयूष तायल, अनिरुद्ध अग्रवाल, राकेश सिंघल, इंद्रजीत सिंह, चंद्रप्रकाश तायल, पवन गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, डीएम बंसल, नीतू गुप्ता, बंटी गुप्ता, राकेश आग्रह, अजीत मित्तल, डॉ. शांति स्वरूप, सुशील प्रकाश अग्रवाल, अनिल कुमार, डॉ. एमपी गुप्ता, राजीव मित्तल, अखिलेश बंसल, अजय सिंघानिया, आरके सिंघल, लोकेश बंसल आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें