पहासू। क्षेत्र के वेदरामपुर कनेनी गांव में किशोरी ने मां की डांट से क्षुब्ध होने पर घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिजनों ने उसे पहासू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
वेदरामपुर कनेनी गांव में राजपाल का परिवार रहता है। रविवार की सुबह राजपाल की पत्नी ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को किसी बात पर डांट दिया। इसके बाद मां गांव में किसी काम से चली गई। इसी बीच डांट से क्षुब्ध किशोरी न े घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे पहासू के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां किशोरी की हालत गंभीर बनी है।