फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक नहीं मिलने पर बिफरे विधायक

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुुलंदशहर। जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर न मिलने और मरीजों की समस्या को देखते हुए डिबाई विधायक गुड्डू पंडित सीएमएस पर जमकर बिफरे। उन्होंने ओपीडी में खामियां मिलने पर सुधार करने को कहा। विधायक ने कहा कि ओपीडी में कोई खामियां मिली तो सीधा शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे गुड्डू पंडित ने जिला अस्पताल की ओपीडी का जायजा लिया। वहां मौजूद मरीज तथा तीमारदारों से उनकी समस्याएं सुनी। मौके पर सीएमएस को बुलाया और ओपीडी में डॉक्टरों की अनुपस्थित पर नाराजगी जताई। दस दिन में उनके कार्य में सुधार नहीं हुआ तो रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। विधायक ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों को दवा न मिलने तथा ठीक प्रकार से उपचार न होने जैसी शिकायत है। अस्पताल में गंदगी का आलम है और डॉक्टर मनमानी कर रहे हैं। सीएमएस डा. शिशिर कुमार ने बताया कि जो कमी विधायक को दिखाई दी उनको जल्दी दूर किया जाएगा। स्टाफ की कमी से इस तरह की समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें