बुलंदशहर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को खुर्जा और सिकंदराबाद सहित अन्य स्थानों पर छापे मारकर मावा, मिठाई और कोल्ड ड्रिंक के सैंपल लिए। 60 किलो दूषित मिठाई को नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खुर्जा एसडीएम के नेतृत्व में मिठाई की दुकान पर छापेमारी की। दुकान से मावा बर्फ और लड्डू के सैंपल लिए गए। 60 किलो मिठाई नष्ट कराया गया है। टीम ने सिकंदराबाद में भी एक कोल्ड ड्रिंक एजेंसी पर छापे मारकर के सैंपल लिए। जहांगीराबाद में भी एक घी का नमूने टीम द्वारा लिया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडे ने बताया कि अभियान के तहत छापेमारी की गई है।