फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीड़ाश्री के लिए मांगे आवेदन

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पंचायत युवा क्रीड़ा एवं खेल अभियान (पायका) योजना के तहत खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत स्तर पर क्रीड़ाश्री की तैनाती की जाएगी। जिला युवा कल्याण एवं प्राविद विभाग ने जिले के सभी 16 ब्लाकों के 50 से ज्यादा गांवों के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

यह क्रीड़ाश्री गांवों में युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक कर उन्हें प्रेरित करेंगे। जिला युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी राम महेश सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात किए जाने वाले क्रीड़ा श्री की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास और क्षेत्र पंचायत में बीपीएड या सीपीएड होनी चाहिए। खिलाड़ियों और आर्मी के रिटायर्ड जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी। क्रीड़ा श्री पद के लिए 05 जून तक विकास भवन में आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि लोहगरा, धमेड़ा कीरत, जसनावली खुर्द, पचदेवरा, शिकोई, दखर, भैलई, नायसर-कमालपुर, जरारा-नांगल, खुरयावली नगर, देवराला, करीमनगर, बनबोई, ताजपुर, खरकाली, बरकातपुर, इमलिया, कुदैना, हसनपुर, पहाड़पुर, मानकपुर, कनहेरा, बरारी, असदपुर घेड़, उमरारा, घुसराना, गैल-खैरपुर, गोविंदपुर, गालिवपुर, राजघाट बांगर, उदयगढ़ी, भमरा, मोहाना, मनोवास, आसिफाबाद, चंदपुरा, महोली, ढकरौली, भर्रा, लछोई-चरौरा, पाली परतापुर, सीकरी, जयरामपुर, कुदैना, सूरजपुर टीकरी, रतनपुर, दस्तूरा, बीछट, सुजानपुर, अख्त्यारपुर, सहबाजपुर कनैनी, कमालपुर, भदौरा, दीनौल, नंगला, मोहिद्दीनपुर, अरनियां, मंसूरपुर, असगपुर के अलावा पहासू, लखावटी, स्याना, शिकारपुर, सिकंदराबाद, ऊंचागांव ब्लॉक के गांवों में भी क्रीड़ा श्री तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें