फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

499 गुरुजी होंगे प्रमोट

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी की 540 वरिष्ठों की सूची
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात जिले के 499 गुरुजी को जल्द ही प्रमोशन की सौगात मिलेगी। विभाग ने वरिष्ठता के आधार पर 540 शिक्षकों के नामों की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन

फिलहाल इस सूची पर आपत्तियां मांगी है। आने वाली आपत्तियों के निस्तारण के बाद पदोन्नति की अंतिम सूची जारी की जाएगी। सूची जारी होने से प्रमोशन के इंतजार में बैठे शिक्षकों के चेहरे खिले हैं। जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हेड मास्टर के 499 पद रिक्त है। इन पदों पर प्राथमिक विद्यालयों के हेड मास्टर और जूनियर प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को पदोन्नत किया जाना है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में तैनात 540 वरिष्ठ शिक्षकों की सूची जारी की। सूची में 10 अक्तूबर 1994 से 31 दिसंबर 2004 तक भर्ती शिक्षकों को शामिल किया। इसके बाद की ज्वाइनिंग वाले शिक्षक प्रमोशन सूची में शामिल नहीं है। डिप्टी बीएसए रामगोपाल ने बताया कि जारी 540 शिक्षकों की सूची पर 10 दिन में कोई भी शिक्षक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रमोशन की अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें