फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल पर छापा, सब ‘ठीकठाक’

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज, डीएम और एसएसपी की कैदियों से पूछताछ
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला जज अमर सिंह चौहान, जिलाधिकारी नवदीप रिणवा तथा एसएसपी गुलाब सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला बंदियों से लेकर जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से हालचाल पूछा। निरीक्षण के दौरान जेल में कोई अनियमितता या गड़बड़ी नहीं मिली हैं। साफ सफाई और रसोई भी ठीक मिली।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम चार बजे के करीब जिला कारागार का जिला जज, जिलाधिकारी और एसएसपी ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के औचक निरीक्षण की भनक लगते ही जेल अधीक्षक वीके सिंह भी अपने आवास से जेल पहुंचे। एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि जेल का औचक निरीक्षण में जिला जज और जिलाधिकारी ने महिला बंदियों से पूछताछ की। जेल अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से विभिन्न जानकारियां ली। जेल में पानी की व्यवस्था भी पर्याप्त मिली और साफ सफाई ठीक मिली। रसोई घर में बन रहे भोजन की भी जांच की गई। एसएसपी ने बताया कि निरीक्षण में कारागार में कोई भी व्यवस्था खराब नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें