फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूड़ रोड के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की टीम को देख दुकानदारों में मची भगदड़, 75 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए
विज्ञापन

बुलंदशहर। सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों-अतिक्रमण पर नगर पालिका ने मंगलवार को बुलडोजर चलाया। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पालिका के प्रवर्तन दस्ते ने सुबह साढ़े 10 बजे कालाआम चौक से अभियान शुरू किया। भूड़ रोड पर पालिका ने 75 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों और प्रवर्तन दस्ते के बीच तीखी झड़पें भी हुई।
विज्ञापन

कालाआम चौक पर एसडीएम सदर आरबी तिवारी और नगरपालिका के सहायक अभियंता ओएन अरोड़ा के नेतृत्व में पहुंचे प्रवर्तन दस्ते को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोगों ने दुकानों के बाहर लगे टीन शेड, खोखों को हटाना शुरू कर दिया। प्रवर्तन दस्ते ने भी ऐसे लोगों को अतिक्रमण खुद ही हटाने का मौका दिया। लेकिन जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, उसे पालिका के बुल्डोजर ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें