फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आरोग्य मेले में बुखार, उल्टी-दस्त के पहुंचे 989 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरसेना। जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया। मेले में बुखार, उल्टी-दस्त के सर्वाधिक मरीज पहुंचे। मेले में विशेषज्ञों ने करीब चार हजार मरीजों को परामर्श दिया। वहीं, दौलतपुर कलां पीएचसी पर विशेषज्ञ के न आने पर फार्मासिस्ट को दवा देने से पूर्व परामर्श देना पड़ा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हो रहा है। रविवार को सभी पीएचसी पर आरोग्य मेला लगा। नगर के सरायधारी, देवीपुरा, गिरधारीनगर, शास्त्रीनगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आरोग्य मेला लगा। वहीं, अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ ने आरोग्य मेले में आएं मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। साथ ही ब्लड जांच कराई। करीब 100 मरीजों को एक्सरे कराने व पेटदर्द के मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।
आरोग्य मेले में शुगर, उच्च रक्तचाप, बुखार, मलेरिया, लिवर, किडनी आदि की जांच की गई। साथ ही दवा के साथ ओआरएस घोल का वितरण किया गया। इस दौरान सबसे अधिक मरीज बुखार, उल्टी एवं दस्त के रहे। जबकि त्वचा, नेत्र, पेट दर्द, सिरदर्द, हड्डी रोग, दांत रोग, कान व गले में खराश आदि के मरीजों ने भी परामर्श लिया।
विज्ञापन


दौलतपुर कला में फार्मासिस्ट ने दिया परामर्श
आरोग्य मेले के आयोजन में शासन ने विशेषज्ञों के मौजूद रहने के निर्देश दिए। लेकिन जिले के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसे है जहां विशेषज्ञ तैनात नहीं है। लेकिन रविवार को भी विशेषज्ञ नहीं आते। रविवार को नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां स्थित पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में दोपहर करीब 12 बजे फार्मासिस्ट ललित कुमार मरीजों को परामर्श देते नजर आएं। एलर्जी होने पर उपचार कराने पहुंचे मोहित कुमार ने बताया कि मेले में विशेषज्ञ के आने की उम्मीद पर आया था। विशेषज्ञ तो आएं नहीं अब फार्मासिस्ट से ही परामर्श लेना पड़ रहा है। फार्मासिस्ट ललित कुमार ने बताया कि केंद्र पर विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। कभी-कभी ऊंचागांव सीएचसी से सीएचओ को भेज दिया जाता है। आज वह भी नहीं आएं तो मरीजों को परामर्श दिया है। मेले में 55 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें एलर्जी व बुखार समेत अन्य बीमारियों के मरीज रहे।

Iदौलतपुर कलां स्थित पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती नही है। - डॉ. सौवीर सिंह, सीएचसी प्रभारी ऊंचागांव I
Iसभी जगह आरोग्य मेला लगा है। आरोग्य मेले में करीब चार हजार मरीजों ने बुखार, उल्टी-दस्त समेत अन्य बीमारियों का परामर्श लिया। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें