फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के लिए 963 नामांकन

Thu, 19 Nov 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में पहले दिन चार ब्लाक के लिए ग्राम प्रधान के  248 पदों के लिए 644 नामांकन पत्र जमा हुए। ग्राम पंचायत सदस्य के 3186 पदों पर 458 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के पहले दिन बुलंदशहर, सिकंदराबाद, गुलावठी और लखावटी में पर्चे भरे गए। सदर में प्रधान पद पर 317 और सदस्य पदों पर 276 उम्मीदवारों ने नामांकन की प्रक्रिया पूरी की।

 गुलावठी में प्रधान के लिए 159 और सदस्य के लिए 107 ने पर्चा दाखिल किया।  लखावटी में सदस्य के लिए 75 और प्रधान के लिए 168 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए गए।
विज्ञापन



 सिकंदराबाद में 96 ग्राम पंचायत के नामांकन के प्रथम दिन ग्राम प्रधान पद के 319 प्रत्याशियों, ग्राम  पंचायत सदस्य पद के लिए 218 प्रत्याशियों ने  नामंाकन किया।

जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच नामंकन प्रक्रि या का जायजा लिया।   कुल मिलाकर चारों ब्लाकों में प्रधान के लिए 644 और सदस्य पदों पर 458 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन



शुक्रवार को भी नामांकन का क्रम ब्लाकों में जारी रहेगा। सिकंदराबाद में प्रधान 319 और सदस्य पदों पर 218 उम्मीदवारों ने नामांकन की प्रक्रिया पूरी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें