फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संचारी रोग अभियान में 95 फीसदी लक्ष्य हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत अब तक 95 फीसदी लक्ष्य का कार्य कर लिया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभाग भी मिलजुल कर कार्य कर रहे है। 31 जुलाई को अभियान संपन्न हो जाएगा। अफसरों को उम्मीद है कि गंभीर बीमारियों को रोकने में इस अभियान से काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया। इसके बाद 11 जुलाई से दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का हाल जान डेंगू व मलेरिया से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही हैं। साथ ही पंचायती राज, निकाय, कृषि विभाग, पशु विभाग, शिक्षा समेत अन्य विभाग भी कार्य कर रहे है।
बताया कि संचारी रोग को लेकर डीएम की अध्यक्षता में करीब पांच बैठक हुई। सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया। सभी ने अपना-अपना माइक्रो प्लान बना कार्य किया। अभी तक पंचायती राज ने 93, निकाय ने 90, कृषि विभाग ने 93, पशु विभाग ने 94, शिक्षा ने 99.6, आंगनबाड़ी ने 93 व स्वास्थ्य विभाग ने 98 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। इस दौरान जागरूकता, साफ-सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव और संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें